फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खेत पर काम करने को लेकर विवाद, अधिवक्ता और पिता से मारपीट

Fri, 25 Sep 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। खेत पर कृषि कार्य को लेकर हुए विवाद में एक अधिवक्ता और उनके पिता से गाली-गलौज व मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम गुलड़िया भाट निवासी अधिवक्ता थान सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को वे पिता के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बाबूराम, देवकीनंदन और शिवोम वहां पहुंचे और खेत पर काम करने को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर अधिवक्ता व उनके पिता से मारपीट की। बाद में आरोपी उनके घर में घुस आए और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें