फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बरात में डीजे पर डांस करने पर विवाद, हाथापाई

Mon, 09 Feb 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। ढकिया गांव में भात पहनाने को लेकर और डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में हाथापाई हो गई। इस दौरान बरात में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक सुखलाल की बेटी की बरात शनिवार रात को ढकिया गांव में आई थी। इसी दौरान सुखलाल के ससुराल के लोग उन्हें भात पहना रहे थे। भात पहनाते समय और डीजे पर डांस करते समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में हाथापाई हो गई।
हाथापाई के बीच बचाव को गए गांव के लोगों को भी उनसे झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर हाथापाई हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि बरात में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने ओमपाल उर्फ टिंकू और विवेक का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन





पुलिस ने शाम तक दबाकर रखा मामला
ढकिया गांव में बरात के दौरान भात लेकर आए लोगों और ग्रामीणों के बीच हाथापाई हो गई। हैरत की बात है कि घटना शनिवार देर रात की थी। मामला पुलिस तक पहुंचा था और कुछ लोग कोतवाली तक आए थे। बावजूद इसके रविवार शाम तक मामले को दबाकर रखा गया। शाम करीब छह बजे उनका शांतिभंग में चालान किया। हालांकि इस मामले में कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना था कि झगड़ा करने वालों में पहले समझौते की बात चल रही थी। जब बात नहीं बनी तो अब दो का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें