फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच झमाझम हुई वोटों की बरसात, कई बूथों पर नोंकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इस दौरान बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने अपनी बारी आने के बाद मतदान किया। वहीं, ज्वालानगर के दो मतदान केंद्रों समेत जिले के कई बूथों पर हंगामा हो गया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया। इस बीच शुरुआत से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लग गईं। रामपुर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें नजर आईं। लोगों ने अपनी बारी आने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर के समय ज्वालानगर के शाहबाद रोड पर लगे समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक हो गई। इस बीच हंगामा हो गया। मामला को तूल पकड़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कुछ देर बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने मामले की जानकारी ली। इस बीच आदर्श जूनियर हाईस्कूल के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के पिता पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना बूथ का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे, जिस पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस पर पूर्व मंत्री भड़क गए। मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया, जिसके बाद मामला शांत हो सका। वहीं, स्वार विधानसभा क्षेत्र के टांडा बादली के बूथ नंबर 314 की ईवीएम तकनीकी कारणों से बंद हो गई। मिलक सुरक्षित सीट के शाहबाद क्षेत्र के देवीपुरा स्थित बूथ संख्या 91 पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उनका आरोप था कि क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो सके हैं। हालांकि, बाद में अफसरों ने पहुंचकर मतदान चालू कराया। ग्राम बरा गजेजा के बूथ नंबर 428 की ईवीएम खराब हो गई, जहां करीब 20 मिनट तक मतदान रूका रहा। बिलासपुर, चमरौआ, स्वार में भी कुछ लोगों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने हंगामा करने वालों को शांत करा दिया। शाम को पांच बजे तक जिले में 60.10 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें