फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: होलिका दहन की भूमि को लेकर भाजपा नेता और मोहल्लेवासियों में विवाद

Tue, 10 Nov 2026 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मोहल्ला टंडोला में होलिका दहन की परंपरागत भूमि को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और मोहल्लेवासियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने भाजपा नेता और उनके भाई पर भूमि पर कब्जा करने, महिलाओं से अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा नेता की पत्नी ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत की है।
मोहल्ला निवासी निशा, राजीव, चमन, मोहित, अजय, आशिक, प्रदीप, विनीत, बालमुकुंद, प्रिंस, ईश्वर चंद, यश समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि मोहल्ले में वर्षों से होलिका दहन के लिए इस्तेमाल होने वाली भूमि पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर रोहित सैनी और उनके भाई राजू सैनी ने महिलाओं और पुरुषों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। आरोप है कि नंदराम की पत्नी निशा के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मोहल्लेवासियों ने भूमि को कब्जामुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उधर, भाजपा नेता रोहित सैनी की पत्नी मंजू देवी ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि वह अपने देवर राजू सैनी के साथ वाहन से जा रही थीं। इसी दौरान नंदराम के घर के सामने उनका वाहन सड़क से नीचे उतर गया।
इस बात को लेकर नंदराम और उनकी पत्नी निशा ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उनके और उनके देवर के साथ गाली-गलौज व मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी ने मोहल्लेवासियों के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि विवादित भूमि को लेकर उनके परिवार और नगर पालिका के बीच करीब 40 वर्षों से न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। भूमि का मालिकाना हक न्यायालय ही तय करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष और पुरानी रंजिश के चलते विवाद को तूल दे रहे हैं।
दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ पंकज पंत का कहना है कि शिकायतों और विवाद के सभी पहलुओं की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें