फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे पर गुस्साए बाइक सवार का साथियों के साथ बाइक सवार पर हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। दो बाइकों की भिड़ंत पर भड़के एक बाइक सवार के साथियों ने दूसरे बाइक चालक पर हमला बोला। हमले में घायल हुए बाइक सवार बेहोशी की हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मिलक-पटवाई मार्ग पर शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के पटिया गांव निवासी बाइक सवार महावीर सिंह पटवाई की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच पटवाई रोड पर मतवाली मोड़ के पास रहपुरा निवासी बाइक सवार नरेंद्र कुमार की बाइक से भिड़ंत हो गई। नरेंद्र के साथ गांव निवासी लक्ष्मी भी सवार थीं। हादसे होने पर तीन राहगीर घायल हो गए।
हादसे पर गुस्साए नरेंद्र ने अपने साथियों को घटना स्थल पर बुला लिया। जहां पर पटिया गांव निवासी घायल महावीर पर हमला बोल दिया और बेरहमी से पिटाई की। नाजुक अंगों पर हमले की वजह से महावीर बेहोश हो गया। मामले की सूचना पर परिजन महावीर को उठाकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बेहोश महावीर को नगर की सीएचसी पर लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ने पर महावीर के रेफर होने की जानकारी दूसरे पक्ष को मिली, तब वह घायल नरेंद्र और लक्ष्मी को लेकर नगर की सीएचसी पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मामले में महावीर के पिता सियाराम ने अपने पुत्र पर हमला करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में दलित उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें