फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी कर किया मां लक्ष्मी का स्वागत

Thu, 12 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों को झालर और दीपों से सजाकर मां महालक्ष्मी और गणेशजी का पूजन किया गया। बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बच्चों और बड़ों ने मिलकर आतिशबाजी की। जिलेभर में बुधवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन



घरों और मंदिरों को रंगबिरंगी झालरों और दीपों से सजाया गया। झालरों और दीपों से रोशन घरों और मंदिरों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। महिलाओं ने बुधवार सुबह पूरे घर की साफ-सफाई कर मंदिर को सजाया। शाम को मां महालक्ष्मी, गणेशजी, विष्णु भगवान और कुबेरजी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।


विशाखा नक्षत्र के विशेष संयोग और शुभ मुहूर्त में मनाई गई दीपावली को लेकर लोगों में अधिक उत्साह रहा। पूजन के बाद घरों पर दीप और मोमबत्ती भी लगाए गए। झालरों के बीच मिट्टी के दीप और मोमबत्ती की रोशनी का नजारा बहुत ही सुंदर था।
विज्ञापन



मंदिरों में जाकर भी पूजन किया। पूजन के बाद सभी को बधाई देने और मिठाइयां खाने-खिलाने के साथ आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। आतिशबाजी की रंगीन रोशनी और धूम-धड़ाके के बीच जिले भर में लोगों ने दीपावली का पर्व मनाया।


दीपावली पर्व पर सोशल साइट्स पर भी बधाइयों का सिलसिला चला। हाईटेक दौर में फोन पर बात करने के स्थान पर व्हाट्स एप और अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से बधाई संदेश भेजने को अधिक महत्व दिया गया। दीपावली के संदेश, इमेज और वीडियो के साथ ही रिकार्डेड संदेश भी भेजे गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें