फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी बाजार में कमांडो और डॉन की धमक

Mon, 09 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमांडो, डॉन, हाइड्रा। ये बम के वो नाम हैं जो दीपावली के लिए सजे आतिशबाजी बाजार में धमक जमाए हुए हैं। तेज धमाकेदार आवाज के शौकीन लोगों के लिए बाजार में ये बम पहली पसंद बनेंगे। वहीं, आसमान में सतरंगी रोशनी और स्पार्कल आतिशबाजी की पसंद रखने वाले लोगों के लिए भी बाजार में काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है।
विज्ञापन



बच्चों को लुभाने के लिए छोटा भीम आतिशबाजी की दुकानों पर है तो इन सबके बीच चकरी, रॉकेट, अनार भी आपको आकर्षित करेंगे। दीपावली के लिए आतिशबाजी के बाजार सज गए हैं। नगर में तीन स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री होगी। आतिशबाजी बच्चों और युवाओं के लिए खास मायने रखती है।


नन्हे-मुन्नों को भी चकरी, अनार और फुलझड़ी खूब लुभाती है। हर आयु वर्ग के की पसंद के अनुसार आतिशबाजी बाजार में दुकानों पर आइटम उपलब्ध हैं। तेज धमाकेदार आवाज वाले बम की बात करें तो आतिशबाजी विक्रेता अजय कुमार बताते हैं कि हाइड्रा, कमांडो, बुलेट, डॉन आदि बम हैं।
विज्ञापन



इसके साथ ही फैंसी आइटम में 12 और 7 स्टार, स्काई शॉट, रॉक डांस, पैराशूट, ट्राई कलर, आकाश बारात, सेवेन एंजल्स, सुपर व्हील्स आदि आइटम हैं। गांधी समाधि के निकट आतिशबाजी की दुकान लगाए हुए बिट्टू और अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस बार तो वर्षों से आतिशबाजी में पहली पसंद माने जाने वाली चटाई की भी कई वैरायटी उपलब्ध हैं।


राकेट 30 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक, अनार 10 रुपये से लेकर 100 रुपये, चकरी 5 से 100 रुपये, फैंसी स्पार्कल आइटम में 300 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक, तेज आवाज बम 80 से 100, फुलझड़ी 20 से 200 रुपये, चटाई 10 व 15 रुपये प्रति पैकिट व बड़ी चटाई 50 से 1000 रुपये तक।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें