यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। हड़ताली कर्मियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर 22 सूत्रीय मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल की घोषणा की गई है। इस आह्वान पर हड़ताली कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। इसके तहत कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पर धरना भी दिया।
धरने में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना व जिला मंत्री पन्ना लाल सैनी ने सरकार की नीतियों का विरोध किया। कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि लिपिक वर्गीय कर्मियों के अनियमित तरीके से तबादले किए गए हैं जो कि पूरी तरह गलत हैं। इसके साथ ही वेतन समेत तमाम मांगे लंबित हैं,लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
कहा कि जब तक उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा। इसमौके पर दिनेश कुमार सक्सेना, विकार अहमद, प्रकाश चौधरी, राज कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश, गुरु शरण सिंह, सोमेंद्र बहादुर सक्सेना, किशन लाल, राजेंद्र सिंह, प्रदीप चंद्र, देवेंद्र भटनागर, फिरोज,मुकेश कुमार,