फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में डायट बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डीएलएड कालेजों के मध्य चल रहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। इस दौरान खो खो प्रतियोगिता में डायट की टीम विजेता रही, जबकि जयाप्रदा कालेज की टीम उप विजेता रही। अंत में विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल महोत्सव का शुभारंभ डायट प्राचार्या नीलम रानी टम्टा ने किया। इसके बाद प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरु हुआ। वॉलीबाल बालक वर्ग राम रतन सिंह मैमोरियल डिग्री कालेज की टीम विजयी रही, जबकि डायट की टीम उप विजेता रही। खो खो बालिका वर्ग में जयाप्रदा कालेज प्रथम, इम्पैक्ट कालेज द्वितीय स्थान पर रही। रिले रेस बालिका वर्ग में जयाप्रदा कालेज पहले, राम रतन कालेज दूसरे एवं इम्पैक्ट कालेज तीसरे स्थान पर रहा। ओवरऑल चैम्पियनशिप राम रतन सिंह डिग्री कालेज ने जीती। व्यक्तिगत चैम्पियनशिप राम रतन सिंह कालेज के गुरमेश पांडेय ने जीती, जबकि बालिका वर्ग में शालिनी पाराशरी विजयी रहीं। अंत विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रगान के साथ खेल महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान खिलाड़ी को लेकर कुछ विवाद भी हुआ, जिसके बाद शिक्षकों ने आपस में ही मामला का निस्तारण कर दिया। इस मौके पर फरहत अली खां, कल्पना सिंह, सुरेन्द्र सिंह रावत, जमील अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें