फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क में दिया धरना

Mon, 11 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने पर किसान भड़क गए। उन्होंने अंबेडकर पार्क में धरना दिया। किसानों का कहना था कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में किसान अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने पर चीनी मिलों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



नारेबाजी के बाद वहीं धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चीनी मिलें किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। निजी नलकूपों के बिल अधिक भेजे जा रहे हैं। नहरों की सफाई के नाम पर खानापूरी कर दी है। टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।


किसान फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान हैं। किसानों को अभी तक फसलों का मुआवजा भी नहीं मिला है। सरकार ने अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है। अधिकारी किसानों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही गन्ने का भुगतान नहीं मिला तो किसान सड़कों पर उतर आएंगे।


धरना देने वालों में उमेश चंद्र पटेल, मुस्तकीम, दर्शनलाल काम्बोज, सादिक, सम्मन लाल, भूपराम गंगवार, अतीकखां, मेहंदी हसन, सुहैल खां, बदर खां, रफीक, शेरचंद काम्बोज, राधेश्याम शर्मा, पूरनलाल मौर्य, रवि गंगवार, अनवर खां, लखविंदर सिंह, हरभजन सिंह, तीरथ सिंह, संजू यादव, हरपाल सिंह, फूल सिंह, अंगनलाल, हरिओम, देवेंद्र सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें