फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ रुपये से और संवरेगा अपना शहर

Mon, 21 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को महात्मा गांधी स्टेडियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए होती तैयारी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर में करीब 200 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह गांधी समाधि, झील, गांधी मॉल के साथ ही फ्लाई ओवर का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं।

नगर विकास मंत्री आजम खां शहर को मिसाली बनाने में लगे हैं। रामपुर में तमाम विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 नवंबर को रामपुर में आकर नगर विकास मंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कैबिनेट मंत्री आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ करेंगे। वह 26 नवंबर को रामपुर में दो सौ करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जिन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें गांधी समाधि, पुलिस लाइन के पास बनी झील, महात्मा गांधी माल,  जेल रोड पर बना फ्लाई ओवर के साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी में बनाए जाने पंडाल का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। अखिलेश का स्वागत ऐतिहासिक होगा इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। पिछले कई दिन से प्रशासनिक अमला समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें