फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 77 करोड़ रुपये से जिले में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 2025-26 के लिए 76.53 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई। बजट के तहत मंजूर की गई धनराशि से विकास कार्यों के साथ ही पंचायत के अन्य कामकाज भी होंगे। सीएमओ समेत कई अफसरों के बैठक में न पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने नाराजगी जाहिर की। शासन को पत्र भेजने को कहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में भारी गहमागहमी के बीच शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड की बैठक का मुख्य एजेंडा 2025-26 मूल बजट रहा। जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्य अधिकारी नीरज कुमार ने सदस्यों के सामने एजेंडा पेश किया और बजट पेश किया। इस दौरान सदस्यों के सामने 76.53 करोड़ रुपये की आय का बजट रखा गया,जिसे सदस्यों ने बिना किसी बहस के मंजूरी दे दी।
इस धनराशि से सामान्य प्रशासन, संपत्ति व विभव कर, लाइसेंस, मेला व प्रदर्शनी के साथ ही संपत्ति से होने वाली आय का ब्योरा दिया गया। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि आगामी छह माह में करीब 71 करोड़ रुपये की लागत से विकास के काम होंगे। इसके लिए प्रस्ताव भी मांगे जाएंगे। बैठक के दौरान सदस्यों ने एक सुर में अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने खाद की किल्लत का मुद्दा उठाया साथ ही उन्होंने अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, डीपीओ के आने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने नाराजगी जाहिर की।
साथ ही गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिला पंचायत सदस्य सरदार अमरजीत सिंह ने भी खाद की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए अपने सुझाव दिए। सदस्य टेक चंद्र गंगवार ने रठौंडा मंदिर के पास द्वारों के निर्माण करने का मुद्दा उठाया।
-

जिला योजना समिति की बैठक न होना खेदजनक:लोधी
रामपुर। पांच साल के कार्यकाल के दौरान जिला योजना समिति की बैठक न होने का मुद्दा जिला पंचायत बोर्ड की बैठ में भी उठाया गया। इस दौरान जहां सदस्यों ने इस पर नाराजगी जाहिर की वहीं दूसरी ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने इस भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि पांच साल के कार्यकाल के दौरान जिला योजना समिति की बैठक नहीं हुई है जो कि बेहद ही खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति विकास कार्यों की निगरानी के लिए गठित की जाती है,जिसके अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंंत्री होते हैं। उन्होंने कहा कि यह अहम बैठक न होना एक चिंता का विषय है।

-
यह रहे मौजूद
जिला पंचायत सदस्य हंसराज पप्पू, टेकचंद्र गंगवार, अमरजीत सिंह, कृष्ण अवतार लोधी, रियासत अली खलील अहमद हरज्ञान सिंह यादव संजय यादव, मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र चौधरी, खलील अहमद, मीरा सिंह, अंजू गंगवार, जूही सिंह, अब्दुल अजीज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें