फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री का आगमन आज, लालपुर पुल निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोसी नदी स्थित लालपुर पुल चार साल से लटका हुआ था। पैसा न मिलने की वजह से काम में देरी हो रही थी, लेकिन अब पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए उप मुख्यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्य बुधवार को रामपुर आ रहे हैं। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल स्वार टांडा क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी की जीवन रेखा बनेगा।
विज्ञापन

रामपुर और टांडा को जोड़ने वाला लालपुर पुल क्षेत्र के लोगों के लिए खास है। कोसी नदी पर रियासत काल में बना पुल काफी जर्जर हालत में था, जिस वजह से यहां नए पुल को मंजूरी मिली थी। 2014 में भेजे गए पुल के इस प्रस्ताव पर शासन की मुहर 2016 में लगी थी। करीब दस करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के लिए तब सरकार ने करीब आठ करोड़ रुपये जारी कर दिए गए थे। इसके बाद पुल का काम शुरू हो गया, जो 2017 तक चला। तब तक जारी किया हुआ पैसा खर्च हो चुका था और शासन से शेष धनराशि जारी नहीं की जा सकी। ऐसे में पुल का काम अधर में ही लटका रहा। यह काम करीब चार साल से लटका हुआ था। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थाई लकड़ी का पुल बना दिया जाता था, लेकिन इससे बरसात के मौसम से पूर्व ही हटा दिया जाता था। इससे क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता था। लोगों को रामपुर आने के लिए करीब 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था, जिससे काफी दिक्कत होती थी। समय के साथ ही रुपये भी अतिरिक्त खर्च होते थे। अमर उजाला ने पुल के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया और अफसरों के समक्ष जनता की समस्या को रखा।
अब पुल का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू होगा। इसके लिए खुद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामपुर आएंगे। वह बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे रामपुर पहुंचेंगे, जहां लालपुर जाकर पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद पुल का काम तेजी से होगा, जिससे लोगों की बड़ी परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें