रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बुधवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को ज्ञापन देकर छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पंचायत में युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सरदार सलविंदर सिंह कलसी, मंडल अध्यक्ष बरेली चौधरी अरुण सिंह राठी आदि पहुंचे। युवा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं काे वरीयता से निपटाया जाए। जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने जो भी ज्ञापन पूर्व में दिए गए हैं उनमें लिखीं समस्याओं का समाधान किया जाए। किसानों ने ज्ञापन में पशुओं की टैगिंग कराने, 20 जनवरी की घटना के दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी व पशु चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने, किसानों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई खत्म करने, केमरी राइस मिल की नीलामी शीघ्र कराने आदि मांगें भी कीं।
एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ रवि खोखर, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने किसान नेताओं के बीच बैठकर समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि पांच फरवरी तक 70 छुट्टा पशुओं को गोशाला भेज दिया जाएगा। केमरी के राइस मिल की नीलामी निरस्त करने को लेकर एसबीआई को एक रिमाइंडर भेजकर प्रक्रिया तेज कह जाएगी। अधिकारियों के इस आश्वासन पर किसानों ने धरना खत्म कर दिया गया।
धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार, सुरेंद्र खन्ना, हरिशंकर यादव, जसविंदर सिंह, लक्ष्मी, मधुवाला, अमित गंगवार, दिनेश गंगवार, किरण, मनजिंदर सिंह, विक्की धालीवाल, प्रेम पाल सिंह, पिंदा धालीवाल, दानिश खान, हरपाल सिंह, प्रदीप गंगवार, लक्ष्मी ठाकुर, प्रेमपाल सिंह, अजीत सिंह, लखवेंद्र गंगवार, प्रदीप गंगवार, सुरेश सैनी, विजय पाल, वीरेंद्र गंगवार, महेश गंगवार, श्री पाल, राज गंगवार, नरेश, छोटे लाल गंगवार, जयवीर सिंह, अबरार हुसैन, बलविंदर सिंह, पूरन लाल, नाजिम, पोथी राम, बलवीर सिंह, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार आदि किसान मौजूद रहे।