फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुष्कर्म के आरोपियों पर रासुका लगाने को लेकर प्रदर्शन

Sun, 09 Mar 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मुरादाबाद के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों के विरोध में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और रासुका लगाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही के नेतृत्व में भावाधस कार्यकर्ता नगर पालिका के जलकल परिसर में एकत्र हुए थे। इसके बाद वह लोग प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। कहा कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। वह तहसील परिसर में धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मुरादाबाद के थाना भगतपुर के एक गांव में दलित किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के संबंध में वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पीड़िता को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में भावाधस के ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप राजहंस, महेंद्र वाल्मीकि, कपिल वाल्मीकि, सर्वेश चौधरी, रावत वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, राविंद्र कठेरिया, रवि, अजय मु्नेश लाला, रितिक, प्रवेश,राजा, सोनू, हर किशोर, विनोद, राजेन्द्र,पूरन, पन्ना लाल, सरीन और कुंता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें