फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी फैक्ट्री पर फिर  धरने पर बैठे ग्रामीण

Fri, 13 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
गुरुवार को मोदी फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन करते दुर्गनगला के ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन
दुर्गनगला गांव के निवासियों ने एक बार फिर मोदी फैक्ट्री के गेट पर धरना शुरू कर दिया है। गुरुवार को इस गांव के कई लोग धरने पर बैठ गए। धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह धरने पर डटे रहेंगे।

दुर्गनगला गांव के कुछ लोगों ने सप्ताह भर पहले  मोदी फैक्ट्री के गेट पर धरना शुरू किया था। तीन दिन के धरने के बाद किसानों को मिल प्रबंधन से उनकी मांगों पर कुछ सकारात्मक संकेत मिला था जिस पर धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि इसी बीच दुर्ग नगला निवासियों के दो गुटों के बीच आपसी झगड़े में मोदी फैक्ट्री प्रबंधन को भी घसीटे जाने से मामला उलझ गया।
विज्ञापन


उधर फैक्ट्री प्रबंधन ने अपने अधिकारियों को दिल्ली तलब कर लिया और फैक्ट्री में प्रोडक्शन रुकवा दिया। दूसरी ओर ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर 12 मई से दोबारा धरना शुरू करने की चेतावनी जारी कर दी थी।

 गुरुवार को मोदी फैक्ट्री गेट पर धरना शुरू कर ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फैक्ट्री प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि फैक्ट्री को उनकी जमीन लीज पर दी गई थी, जिसके नवीनीकरण की कार्रवाई निरस्त हो चुकी है। उनकी मांग है कि जमीन वापस दिलाई जाए अथवा गांव के हर घर से एक व्यक्ति को फैक्ट्री में रोजगार दिलाया जाए। साथ ही मोदी स्कूल में बच्चों की फीस में छूट और गांव की बिजली की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन


धरना की जानकारी पहुंची पुलिस  ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की लेकिन देर शाम तक धरना जारी  रहा। इस मौके पर सद्दीक हाजी, फईम अहमद, सुहेल खां, नासिर, फरजंद, मुन्ने, मोअज्जम, फारुख खां,  जाहिद अली मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें