ग्राम समाज की जमीन पर बनाए जा रहे धर्मस्थल को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने गिरवा दिया। इस कार्रवाई से एक पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त है। अफसरों ने धर्मस्थल का निर्माण कराने वाले लोगों को भी चेतावनी जारी की है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगरौवा गांव के मझरा गद्दीखेड़ा में कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोग अवैध तरीके से अवैध निर्माण करा रहे हैं। उपजिलाधिकारी से की गई शिकायत के आधार पर इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मंगलवार को गांव पहुंची। मंगलवार को टीम ने गांव में पहुंचकर निर्माणाधीन धर्मस्थल की चार दीवारी गिरा दी। धर्मस्थल का निर्माण गिराने की सूचना के बाद एक पक्ष के लोगों में आक्रोश है। हालांकि मौके पर किसी ने विरोध नहीं किया, लेकिन लोगों में आक्रोश है।
इसको लेकर पुलिस की ओर से चेतावनी भी जारी की गई कि यदि कोई शांतिभंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसओ कुलदीप सिंह के अलावा राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।