फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एसआईआर प्रकरण में दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एसआईआर प्रकरण पर सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल के अधिकारियों से मुलाकात की और महिला पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला के नेतृत्व में पहुंचे सभासदों ने बताया कि 80 वर्षीय नूरजहां और उनके दो बेटे आमिर एवं दानिश जो कुवैत में नौकरी करते हैं, उनके खिलाफ थाना सिविल लाइंस में एसआईआर फार्म से संबंधित मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि नूरजहां ने अपने विदेश में कार्यरत बेटों की ओर से एसआईआर फार्म भरा, जिसे गलत बताया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर फार्म के नियमों में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि कोई भी व्यक्ति स्वयं या अपने परिवार के किसी सदस्य का फार्म भर सकता है, केवल रिश्ते का उल्लेख करना जरूरी है। इसलिए नूरजहां और उनके बेटों पर दर्ज मुकदमा तत्काल समाप्त कराने की मांग की गई।मुलाकात के दौरान सभासद मो. जफर, सरफराज अली, आरिफ सिकंदर, फहीम अंसारी, गुड्डू महफूज, यासीन अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें