टांडा (रामपुर)। ग्राम बादली से मंडी समिति तक की दुकानों और मकानों पर लगे लाल निशान को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। रविवार को व्यापार मंच के प्रदेश सचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि दुकानदारों के पास बैनामा, खतौनी व हाउस टैक्स जैसी वैध रसीदें हैं, फिर भी लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका ने अवैध बताकर चिन्हित कर दिया है। दुकानों को खाली करने और निर्माण खुद हटाने का दबाव बनाया जा रहा वै। इस मौके पर आशीष वर्मा, शैलेश वर्मा, मसूद, मो. सलीम, शमशाद, राहत अली, अब्दुल माजिद आदि मौजूद रहे।