टांडा। नगर के मीना बाजार चौराहे पर स्थापित ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग तेज हो गई है। अपना दल (एस) के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने स्वार-टांडा विधायक व उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर चेताया कि यह ट्रांसफार्मर लगातार हादसों का कारण बन रहा है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
शरीफ ने बताया कि इसी चौराहे पर हाल ही में दो डंपरों की टक्कर में एक चालक की मौत हुई थी। घटना के दौरान एक डंपर ट्रांसफार्मर से महज दो फीट दूर जाकर रुका था। यदि टक्कर हो जाती तो करंट, आग और जनहानि की घटना घट सकती थी। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण राहगीरों व वाहनों के लिए यह ट्रांसफार्मर खतरा बना हुआ है। उन्होंने इसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। संवाद