फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हरिहर मंदिर की समिति भंग करने की मांग, ब्राह्मण संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 31 Oct 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंदिर के पुजारी और उनके परिवार के समर्थन में शुक्रवार को कई ब्राह्मण संगठन खुलकर सामने आ गए।
विज्ञापन

श्री परशुराम चेतना मंच के बैनर तले विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मंदिर से संबंधित गठित समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करने की मांग उठाई। साथ ही मंदिर की जमीन और दस्तावेजों को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच कराने तथा कथित षड्यंत्र पर रोक लगाने की मांग की।
कई संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर में पुजारी का परिवार वर्षों से पूजा-पाठ और सेवा कार्य करता आ रहा है।
विज्ञापन

परिवार की कई पीढ़ियां मंदिर की देखरेख और धार्मिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी के पूर्वजों को गुमराह कर दादा-इलाही जमीन से संबंधित कागजात अपने कब्जे में ले लिए थे। इसके बाद एक समिति का गठन कर दिया गया।
ब्राह्मण संगठनों का आरोप है कि मंदिर से संबंधित जमीन और दस्तावेजों को लेकर कथित तौर पर उठाए जा रहे कदमों से मंदिर की परंपरागत व्यवस्था और पुजारी के परिवार के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और मंदिर से संबंधित गठित समिति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मंदिर की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं पारंपरिक व्यवस्था से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। मंदिर की जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई जाए और मामले में शामिल बताए जा रहे लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री परशुराम चेतना मंच के बैनर तले विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के लोग एकजुट नजर आए। इस दौरान विक्की पंडित, पं. मुरारी लाल शर्मा, रामबाबू शर्मा, दीपेश भारद्वाज, अनिल वशिष्ठ, राजू शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें