फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भमरौआ महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग

Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट भमरौआ महादेव मंदिर में ट्रस्ट के पदाधिकारियों व शिवभक्तों की बैठक हुई। बैठक में पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित कराने को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट के प्रमुख सेवादार संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए भमरौआ महादेव मंदिर में 40 बीघा जमीन और ली जाएगी। जिसमें साढ़े सात बीघा जमीन मेला शिवरात्रि 18 बीघा जमीन मंदिर व 12 बीघा जमीन खलियान, तीन बीघा जमीन मंदिर की है।
विज्ञापन

40 बीघा जमीन राष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने में भमरौआ महादेव मंदिर में सम्मिलित की जाएगी। इस स्तर पर यह निर्णय लिया गया कि सभी शिव भक्त अपनी-अपनी फ्लेक्सी लगवाएं और 500 आजीवन सदस्य बनाए जाएंगे। उनके मरने के उपरांत उनके बच्चे उसे मंदिर में सदस्य रहेंगे। राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित करने के संबंध में मुख्यमंत्री से बहुत जल्द ही मिला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर को पूरे विश्व में जाना जाएगा, जिससे रामपुर में रोजगार बढ़ेगा व व्यापारिक जीवन भी खुशहाल होगा। इस अवसर पर सेवादार सेवादार रोशन लाल, रामनिवास पाल, नवीन कुमार, भजनलाल, सेवादार संजय गुप्ता, विपिन कुमार, जयपाल, अमित कुमार , प्रवीण गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें