फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बोलेरो की मांग पर बारात में बवाल 

Mon, 18 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गंज थाना क्षेत्र में शनिवार को खाने के दौरान दहेज में बोलेरो की मांग को लेकर दूल्हे पक्ष के लोगों ने  दुल्हन पक्ष के लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं फायरिंग भी हुई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 भोट थाना क्षेत्र के गांव मिलक हाशम निवासी अली मोहम्मद अली ने अपनी चचेरी बहन सबा बी का रिश्ता गंज थाना क्षेत्र के गांव नानकार निवासी  परवेज से तय किया था। शनिवार को नानकार गांव में स्थित एक मैरिज हाल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। खाने के दौरान युवक पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों से दहेज में बोलेरो कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर दूल्हे पक्ष के लोगों में दूल्हे के भाई शानू ने अली मोहम्मद के ऊपर तमंचा तानकर फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने के बाद वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी समारोह में लाठी डंडे चलाने शुरू कर दिए। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों के विरोध करने पर उनको भी पीटकर घायल कर दिया। गुस्साए दूल्हे पक्ष के लोगों ने कुर्सी मेज व खाना को भी फेंकना शुरू कर दिया। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुुलिस वहां पर पहुंच गई। पुलिस दूल्हा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में अली मोहम्मद ने अपनी बहन को विदा नहीं किया। वह उसको घर ले आए। इस दौरान उनका काफी नुकसान हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें