फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गलत ब्लड चढ़ाने का आरोप, बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी

Sat, 20 Jun 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में 70 वर्षीय असलम मियां को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि बी पॉजिटिव की जगह उन्हें एबी ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला नालापार निवासी असलम मियां बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार, शाम को ब्लड चढ़ाने के दौरान ग्रुप की गड़बड़ी हुई। ब्लड चढ़ते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें दूसरी मंजिल से इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर-17 पर शिफ्ट कर उपचार शुरू किया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
असलम मियां के बेटे नूरन ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले भी उनके पिता को इसी अस्पताल में बी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाया गया था। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। मरीज की तबीयत ठीक है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें