फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवान की मांग....बीडीओ के दफ्तर के बाहर दरी बिछाकर बैठे किसान

Sun, 23 Mar 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने छुट्टा गोवंशीय पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग पर खंड विकास कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। माैके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने किसानों को समझाकर शांत कराया। साथ ही खंड विकास अधिकारी ने टीम लगाकर दिनभर में 15 पशुओं को गोशाला भिजवा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यकर्ता कस्बा स्थित पटेल पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने यहां पर खंड विकास अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर खंड विकास अधिकारी पहुंचे और कहा कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।
संघ के जिलाध्यक्ष वीरेश शर्मा ने बताया कि लंबे समय से शिकायतें पहुंच रही हैं कि क्षेत्र में गोवंश को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए, जिससे कि किसानों की फसलों का नुकसान न हो। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि दो बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ब्लॉक में ताला लगा देंगे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे सीओ एवं एसडीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गोवंश पकड़े जा रहे हैं। पूरी टीम लगी हुई हैं। धरना-प्रदर्शन के बाद खंड विकास अधिकारी ने ग्राम नगला उदई में गोवंशों को पकड़ने के लिए टीम को रवाना किया, जिन्होंने लगभग 15 गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार, जिला कार्यालय मंत्री अजय गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष चंद्, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, मिंटू तिवारी, अनमोल दिवाकर, विमल शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, चिंटू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें