फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की गिरफ्तारी को कलेक्ट्रेट पर गरजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आजम खां से जौहर यूनिवर्सिटी में लगा सरकारी धन भी वसूलने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के नेतृत्व में आलियागंज के किसान एकत्र होकर कलक्ट्रेट आ गए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कुछ देेर बाद जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि सांसद आजम खां ने ग्राम आलियागंज के 26 किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया है। इन 26 किसानों के अलावा और भी कई किसानों की जमीने यूनिवर्सिटी के अंदर हैं और खतौनी में किसानों के नाम दर्ज हैं। किसानों ने आजम खां समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमे भी पंजीकृत कराए हैं। अब तक आजम खां के खिलाफ 88 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति, चकरोड, रेत एवं अन्य सरकारी जमीने भी हैं। यूनिवर्सिटी की बाउंड्री के भीतर जल निगम की दो टंकियां भी हैं, जिस पर अवैध कब्जा है। ये दोनों टंकियां बराबर के गांव के नाम से स्वीकृत कराई गई थीं, जबकि इनका निर्माण यूनिवर्सिटी की बाउंड्री के अंदर किया गया। अब तक आसपास के गांव के लोगों को पानी की एक बूंद भी इन टंकियों से नहीं मिली है। आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी में बड़े पैमाने पर सरकारी धन का उपयोग किया है। उन्होंने सांसद आजम खां की गिरफ्तारी एवं यूनिवर्सिटी में लगे सरकारी धन की वसूली कराने की मांग की है। इस मौके पर मोहम्मद अहमद, बंदे अली, यासीन, अबरार, असरार, कल्लन, शरीफ, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद मुस्तकीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें