फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बीएड ब्रिज कोर्स में 10 दिन विशेष अवकाश की मांग

Thu, 01 Oct 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े शिक्षकों ने बीएड ब्रिज कोर्स से संबंधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। शिक्षकों ने मांग की कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित बीएड ब्रिज कोर्स को विभागीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में कराया जाए।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 10 दिन का विशेष अवकाश दिया जाए और उन्हें विद्यालयी कार्य से पूरी तरह मुक्त रखा जाए।
साथ ही प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बीएलओ, जनगणना समेत अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों से भी मुक्त रखने की मांग की गई। शिक्षकों ने अनिवार्य उत्तीर्ण प्रतिशत की बाध्यता समाप्त करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

इसके अलावा मातृत्व एवं चिकित्सकीय अवकाश जैसी वास्तविक परिस्थितियों में प्रशिक्षण पूरा करने के लिए शिक्षकों को अतिरिक्त अवसर दिए जाने की मांग की गई। महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षक हित में मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक आदेश और दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।
इस दौरान सैय्यद अफाक हुसैन, संगम शुक्ला, शारुल हसन, अंजली सक्सेना, शिप्रा गुप्ता, दिव्या शर्मा, नलिनी, विनोद कुमार, शिवांगी कौशिक, दिव्या और रोहित सहगल समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें