फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान से किसानाें की धड़कनें तेज

Thu, 21 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में स्वार क्षेत्र के गांव बदरपुरा- मधुपुरा के बीच कटान करती कोसी नदी ।
विज्ञापन

विज्ञापन

 कोसी नदी का जलस्तर लगातार कम होेने एवं कटान तेज होने से किसानाें की धड़कनें तेज हो गई हैं। वही नदी की तेज धार ने अपना रूख बंदरपुरा मधुपुरा बांध की ओर किया है।
नदी की तेज धार ने कई स्पराें को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। किसान अपनी फसलें बचाने में लगे हुए हैं लेकिन अधिकारियों ने किसानों की सुध नहीं ली जिससे उनमें रोष है। उधर एसडीएम का कहना है कि सर्वे के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।  
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व रामनगर बैराज से कोसी नदी मेें 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी उफान पर आ गई थी। जैसे- जैसे नदी का जलस्तर घटता जा रहा है नदी की तेज धार ने कटान तेज कर फसलाें को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया  है। वही पसियापुरा के ग्रामीण भी खासे परेशान है। स्कूली बच्चाें कोे पढ़ाई करने के लिये नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वही बारिश के पानी से पठानाें वाला मझरा से लेकर अब्बासनगर कोयली का संपर्क मार्ग कट जाने से आसपास के दर्जनाें गांव के ग्रामीणाें को लंबी दूरी तय कर भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि पानी छोडे़ जाने की अभी कोई सूचना नहीं है। कटान से बर्बाद हो रही किसानाें की फसल और भूमि का शीघ्र सर्वे करा उन्हे मुआवजा दिलाए जाने का प्रयास किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें