फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम पर दर्ज एक और मामले में 29 को आ सकता है फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर दर्ज डूंगरपुर के एक और मामले में कोर्ट 29 मई को फैसला सुना सकती है। कोर्ट ने बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं को 28 मई तक अपनी बहस पूरी करने की मोहलत दी है। अब इस मामले में 29 मई को सुनवाई होगी। सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज कराए थे, जिनमें तीन मुकदमों में फैसला आ चुका है। दो मामलों में सपा नेता बरी हो चुके हैं, और एक मामले में आजम को सात साल की कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। सपा नेता फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता को कोर्ट में बहस करनी थी, लेकिन अधिवक्ता बहस के लिए नहीं पहुंचेद्ध जिस पर कोर्ट ने बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं को 28 मई तक अपनी बहस पूरी करने की मोहलत दी है। कोर्ट अब इस मामले में 29 मई को फैसला सुना सकती है। वहीं डूंगरपुर के एक और मामले में बचाव पक्ष द्वारा बहस नहीं की गई है, जिस पर कोर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए सुनवाई के लिए तीन जून की तारीख तय की है।


डूंगरपुर से जुड़े गवाहों ने दाखिल किए दस्तावेज
रामपुर। डूंगरपुर के एक अन्य मामले में शुक्रवार को डूडा के यासीन खां, पुलिस दफ्तर के बाबू लव कुमार, मुरादाबाद पुलिस ऑफिस के एएसआई राजेश कुमार ने मुकदमे से जुड़े दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। कोर्ट में तीनों ने अपनी गवाही भी दी और दस्तावेजों को साबित भी किया। इस मामले में अगली सुनवाई चार जून को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें