फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रसव के दौरान पंचायत सहायक और नवजात की मौत

Thu, 21 May 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। विकास खंड क्षेत्र के मढ़ेया तुलसी गांव की पंचायत सहायक नीलम (38) और उनके नवजात की प्रसव के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मढ़ेया तुलसी गांव के प्रधान ससुर गुल मोहम्मद ने बताया कि काशव नगला गांव निवासी मुलायम सिंह की पत्नी नीलम को दो दिन पहले प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन पहले उन्हें शाहबाद में उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इसी दौरान प्रसव के समय नीलम और नवजात दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मां और बच्चे की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें