फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 23 Jun 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया ताल महावर निवासी 30 वर्षीय अफसाना की उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि संतान न होने और दहेज की मांग को लेकर उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अफसाना का निकाह करीब नौ वर्ष पहले कुईया ताल महावर निवासी सलीम से हुआ था। परिजनों के अनुसार शादी के बाद भी दंपती की कोई संतान नहीं हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि इसी बात को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। साथ ही दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
मृतका के भाई यासीन ने बताया कि तीन दिन पहले अफसाना ने फोन कर अपनी हालत खराब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह उसे ससुराल से मायके ले आया। आरोप है कि उस समय भी उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। भाई ने केमरी थाने में तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें