फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाणपत्र प्रकरण : एडीओ पंचायत को सौंपी गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। जिंदा महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने के मामले में अफसरों ने जांच तेज कर दी है। खबर प्रकाशित होने और डीएम के संज्ञान लेने के बाद अब पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने की कवायद शुरू हो गई है। इस प्रकरण में बीडीओ से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की गई है, जबकि ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में जिला स्तर से बीडीओ धीरेंद्रपाल सिंह से पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत सुरेश सिंह को सौंपी गई है। एडीओ पंचायत रिकॉर्ड और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर यह पता लगा रहे हैं कि आखिर किस स्तर पर लापरवाही हुई है, जिसके चलते मृतक मेहंदी हसन के स्थान पर उनकी पत्नी शरीफन का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो गया।
शनिवार को एडीओ को शरीफन के घर जाना था लेकिन किसी कारण वह नहीं जा सके। अब बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को शरीफन के गांव रवानी पट्टी उदा टीम जाएगी। उधर, बीडीओ की ओर से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप गौतम से भी लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनसे पूछा गया है कि मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया में यह गंभीर त्रुटि कैसे हुई और आवेदन के सत्यापन में क्या चूक रही। गौरतलब है कि रवानी पट्टी उदा गांव निवासी मेहंदी हसन की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी शरीफन अपने पति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कई महीनों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही थीं। लेकिन प्रमाणपत्र जारी होने पर पता चला कि मृतक की जगह स्वयं शरीफन को मृत घोषित कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

वर्जन
बीडीओ से रिपोर्ट तलब की है और एडीओ पंचायत इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे है। जांच रिपोर्ट मिलते ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आदेश कुमार, एसडीएम शाहबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें