फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंजनी नदी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

Mon, 02 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के मुल्लाखेड़ा गांव में नदी से बरामद अज्ञात युवक की शिनाखत कराने को लोगों से फोन पर बात करते विधायक संजय कपूर।अमर उजाल
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने हाईवे किनारे एक सैंजनी नदी के किनारे पुल के नीचे से एक युवक की लाश बरामद की है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे किसी ने कोतवाली प्रभारी जीडी जोशी को सूचना दी कि नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम मुल्लाखेड़ा गांव के पास स्थित सैंजनी नदी में पुल के नीचे एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक की उम्र करीब 22 वर्ष होगी, वह चेकदार शर्ट, काली पैंट, अंडरवीयर, बनियान पहना हुआ है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। जंगली  जानवरों ने उसके कान, नाक, मुंह और कोमल अंगों को नोचकर नष्ट कर दिया है।  पुलिस का मानना है कि संभवतया युवक नशेड़ी प्रवृति का होगा और शौच से  निवृत होने के बाद नदी में खिसक गया होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें