फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 22 Sep 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
पटवाई में कोसी नदी के किनारे शव मिलने के बाद मौके पर भीड़।
विज्ञापन

विज्ञापन
 जानवर चराने गए युवक की संदिग्ध  अवस्था में मौत हो गई। उसका शव नदी के किनारे मिला है।  परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उधर पारिजन का रो रोकर बुरा हाल है।            

थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी निजाम ( 22)  गुरुवार की सुबह में जानवर चराने नदी किनारे गया था। शाम के बाद जब निजाम घर नही पंहुचा तब परिजनों को फ़िक्र हुई। और उसे काफ़ी तलाश किया गया और फोन से भी संपर्क किया गया।लेकिन निजाम का फोन नहीं उठ रहा था। बाद में उसके भाई ने पटवाई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।        
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को जब उसके गांव के लोग जानवर चराकर घर लौट रहे थे। तब सिद्ध बाबा की मंडी के समीप नदी के किनारे एक शव पड़ा देखा गया। जिस पर ग्रामीणों ने ये बात गांव में कही और निजाम के परिजनों को भी जानकारी दी गई। खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त निजाम के रूप में की।
विज्ञापन


मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर परिजन निजाम की हत्या की आशंका जता रहे है। देखा गया कि मृतक निजाम के चेहरे पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें