फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 15 Mar 2026 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रूपचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। कुछ ग्रामीण आम के बाग से होकर खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर अजीमनगर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।
सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक ओमप्रकाश मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह सुबह खाना खाकर घर से निकला था और करीब एक घंटे बाद उसका शव आम के बाग में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मृतक के पिता रूपचंद ने बताया कि एक महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 16 फरवरी 2026 को उनके बड़े बेटे जिंदल का शव भी पास के आम के बाग में पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने दोनों मामलों में हत्या की आशंका से इनकार किया है।
थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। युवक मानसिक रूप से बीमार था। उसके एक भाई ने भी एक माह पहले आत्महत्या की थी और वह भी मानसिक रूप से कमजोर बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें