फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मृतक के भाई ने कंट्रोल रूम को दी सूचना
शाहबाद (रामपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव गांव के निकट शराब की दुकान के पीछे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर हरियाणा में मजदूरी कर रहे मृतक के भाई ने पहुंचकर हत्या की आशंका जताई। मृतक के भाई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अनवा गांव निवासी धीरेंद्र (36) अपने पिता के साथ रहकर गांव में रहकर मजदूरी करते थे, जबकि उनके भाई अजयपाल हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम को साढ़े पांच बजे धीरेंद्र का शव गांव के निकट देशी शराब की दुकान के पीछे पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव पड़े होने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। उधर ग्रामीणों ने हरियाणा में मजदूरी कर रहे अजयपाल को घटना की सूचना दी। जिसके बाद दूसरे दिन मंगलवार सुबह को अजयपाल ने गांव में पहुंचकर रामपुर कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद शाहबाद कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची। उधर मृतक के भाई अजयपाल ने भाई की हत्या की आशंका जताई। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। मंगलवार देर शाम तक मृतक के भाई की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें