मौके पर लगी भीड़ और जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर जिले में काठगोदाम रेलवे लाईन पर केमरी के पास ट्रैक पर एक महिला और पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की उम्र 30-32 साल के आसपास है। पहनावे से महिला शादीशुदा लग रही है। दोनों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
बताया गया कि पुरुष के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में केएमएस (KMS) लिखा हुआ है। उसके पास एक मोबाइल मिला है, जिसके आधार पर केमरी पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
रेलवे के की मैन ने मंगलवार सुबह 7.30 बजे घटना के बारे में आलाधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर हत्या।