फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन: मां सीता का रावण ने किया हरण, सुग्रीव से हुई मित्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामलीला मंचन में अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया गया। नगर में चार स्थानों पर रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार रात खरदूषण वध, सीता हरण, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता आदि लीलाओं का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मोदीपुर में मोदी समूह की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार रात में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और श्रीराम-जानकी विवाह की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम-जानकी विवाह लीला मंचन के दौरान पूरा परिसर श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
उत्सव पैलेस में श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार रात श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध, सीता जी की खोज और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान जामवंत द्वारा हनुमान जी को उनकी शक्तियों का याद दिलाने और हनुमान जी द्वारा लंका पहुंचकर मां सीता का पता लगाने, रावण से संवाद के बाद लंका दहन की लीला का मंचन के दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष शिवहरि गर्ग, वीरेंद्र कुमार गर्ग, डॉ. अजय अग्रवाल, वेदप्रकाश वर्मा, ईश्वर सरन अग्रवाल, विष्णु सरन, हरीश चंद्र अग्रवाल, सुदर्शन लाल गुप्ता, राकेश कुमार जैन, सुभाष चंद्र अग्रवाल, सुनील कुमार गोयल, विनोद कुमार, दिनेश अग्रवाल, जुगेश अरोरा, राजीव सरन गर्ग, हरिओम गुप्ता, अनिल कुमार चौरसिया, श्यामकृष्ण शर्मा, अनिल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
सिविल लाइंस स्थित रामलीला मैदान में श्री हरि आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन हो रहा है। जिसमें शुक्रवार रात पंचवटी निवास, सूपर्णखा नासिका छेदन, खरदूषण वध और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया।
इस अवसर पर रामस्वरूप बांगा, राधा किशन सिडाना, महेश कुुमार जुनेजा, राकेश जुनेजा, सतीश चंद्र भाटिया, अनिल अरोड़ा, राजेंद्र खत्री, पवन बांगा, नवीन भाटिया, राजेंद्र सिडाना, अभिषेक खनेजा, जतिन सिडाना, डिक्की आनंद, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, अजय अरोड़ा, अमरनाथ खनेजा, प्रदीप सेठी, श्यामसुंदर बांगा, जगन्नाथ चावला, नवल किशोर मेहरोत्रा, संजीव कुमार आदि ने सहयोग किया।
ज्वालानगर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन हो रहा है। जिसमें शुक्रवार रात सीता हरण, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया।इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, अनुराग शर्मा, डॉ. तेजवीर यादव, अवधेश शर्मा, त्रिभुवन पंडित, अनुज सक्सेना, विशाल शर्मा, अनुज सक्सेना, महेश सक्सेना, आशीष जौहरी, नंदू शर्मा, चितरंजन श्रीवास्तव, मोहित मेहरोत्रा, सुभाष सक्सेना, पुनीत अग्रवाल, संजू, आशू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें