क्षेत्र में गुलदार की दहशत अभी कायम है। हालांकि शुक्रवार को कहीं से बी गुलदार को देखे जाने का दावा नहीं किया गया। एहतियातन वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पत्थरखेड़ा के जंगलों में गुलदार को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बताते चलें कि एक सप्ताह पहले गुलदार ने ग्राम धनुपुरा के जंगल में हमला करके तीन लोगों को घायल कर दिया था। घायलों का अभी भी उपचार चल रहा है। गुलदार के आतंक से लोग काफी भयभीत हैं। लोगों ने खेतों पर जाना भी बंद कर दिया था। वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस रोजाना गांवों में लोगों को गुलदार के प्रति सचेत कर रहे हैं।
डीएफओ ने वनकर्मियों की चार सदस्यीय टीम को ग्राम पत्थरखेड़ा में कैंप कराया है, ताकि कोई भी सूचना मिलने पर वनकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच सकें। शुक्रवार को वनकर्मियों ने जंगल में गुलदार को खोजा, लेकिन कोेई सुराग नहीं मिला।