फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड पर सस्ती दाल देने की योजना शुरू

Fri, 04 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अरहर की दाल के बढ़ते दामों के बीच अब सरकार की ओर से सस्ती दाल की बिक्री शुरू कर दी गई है। रामपुर में राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की दुकान से शुक्रवार को सस्ती दाल की बिक्री शुरू की गई है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने सस्ती दाल खरीदी।
विज्ञापन



बाजार में अरहर की दाल 210 रुपये से भी ज्यादा की बिक गई थी। अरहर की दालों के बढ़ते दाम पर खूब हाय तौबा मची थी। दीपावली से पहले इसको लेकर खूब बवाल हुआ था, जिसके बाद केंद्र सरकारों ने राज्य सरकार के माध्यम से सस्ती दाल बेचने का एलान किया था। इसके एक माह बाद अब आखिरकार सस्ती दाल की बिक्री शुरू कर दी गई है।


खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की दुकानों के माध्यम से सस्ती दाल बेचने का काम शुरू किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित निगम की दुकान से गुरुवार को सस्ती दाल की बिक्री शुरू कर दी गई। नगर मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल एवं एसडीएम सदर अरविंद कुमार मिश्रा ने सस्ती दाल की बिक्री के इस काउंटर की शुरूआत की।
विज्ञापन



संचालक बृजेश कुमार शर्मा के मुताबिक यहां पर 120 रुपये प्रतिकिलोग्राम के हिसाब से अरहर की दाल बेची जा रही है। प्रत्येक राशन कार्ड से दो किलो दाल मिलेगी। विभाग की ओर से फिलहाल दस क्विंटल दाल आवंटित की गई है। पहले ही दिन दुकान पर सस्ती दाल खरीदने को लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें