फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दढि़याल के युवक की बिहार में हुए हादसे में जान गई

Mon, 16 Jun 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। मोहल्ला पड़ाव मोती मस्जिद निवासी वफाउर्रहमान (36) की शनिवार को बिहार के फारबिसगंज में सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार शाम शव दढ़ियाल पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वफाउर्रहमान सात साल से बिहार के अररिया स्थित एक होटल में काम करते थे। वह बकरीद पर अंतिम बार घर आए थे। शनिवार को वह दो दोस्तों के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार टाटा 407 वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अररिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया। शव पहुंचते ही पत्नी साहिबा सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वफाउर्रहमान की छह वर्ष पूर्व ग्राम नगलिया आकिल थाना स्वार निवासी साहिबा से शादी हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने एक पुत्री को गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें