फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एनसीसी कैडेटस ने आजादी के स्वर्णिम 75 साल पूरे होने और विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल रैली निकालकर लोगों को साइकिल चलाकर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एनसीसी निदेशालय लखनऊ व 23 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में भारतवर्ष के स्वर्णिम 75 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को विश्व साइकिल दिवस पर राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने कि लिए साइकिल रैली निकाली।
साइकिल रैली के शुभारंभ पर प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने कहा कि साइकिल द्वारा यात्रा करने से न केवल पेट्रोल की बचत होती है। बल्कि, देश का आर्थिक विकास भी होता है। इसके साथ साइकिल चलाने से व्यक्ति का शारीरिक परिश्रम होता है। जिससे स्वस्थ शरीर का भी निर्माण होता है। विभिन्न प्रकार की उत्पन्न होने वाली बीमारियों को साइकिल चलाकर दूर किया जा सकता है। साइकिल रैली राजकीय रजा डिग्री कॉलेज से प्रारंभ होकर कस्तूरबा गांधी पक्षी बिहार, गांधी समाधि, आंबेडकर पार्क होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से रोडवेज, राधा टॉकिज, शाहबाद गेट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जिला अस्पताल, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, जिला कारागार होते हुए पुन: महाविद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान मुरादाबाद से आए सूबेदार मेजर जगवंत सिंह, बीएचएम गोल्डी सिंह, एनसीयू संदीप कुमार, हवलदार राणा तथा यातायात पुलिस उपनिरीक्षक सुमित कुमार, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे। रैली में आईटीआई कॉलेज और राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के 56 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें