सांसद डा. नैपाल सिंह ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। नोटबंदी का काम बहुत बड़ा काम है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने जो कदम उठाया है वह वाकई सराहनीय है।
दिक्कत पबिल्क को कम है और राजनीतिक दलों को ज्यादा है। भाजपा ने पटवाई में राइस मिल कंपाउंड में कमल मेला लगाया है। तीन दिन तक चले कमल मेले का रविवार को आखिरी दिन था। सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रही। मेले में पीएम नरेंद्र मोदी के कटआउट के सामने सेल्फी लेकर फोटो कराने वालों में सबसे ज्यादा उत्साह रहा।
समारोह में सांसद डा.नैपाल सिंह ने पहुंचकर एक जुट होकर लोगों से चुनाव में भाजपा को जितवाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल, जिला प्रभारी भीष्म शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, मोहन लाल सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, हंसराज पप्पू, मोहन लाल लोधी मौजूद रहे।