फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश संकट गहराया, शहर से गांव तक हाहाकार 

Thu, 01 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कैश को लेकर जिले की बैंकों में संकट गहरा गया है। रिजर्व बैंक से कैश की सप्लाई न होने से बैंकों ने भी कैश को लेकर हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

शहर के एक दर्जन से ज्यादा बैंकों में दूसरे दिन भी कैश नहीं मिल सका, जिसकी वजह से लोग परेशान दिखे। एटीएम भी खाली रहे। यही हाल स्वार, बिलासपुर, मिलक, टांडा तहसील क्षेत्रों में रही। जहां पर कैश न मिलने पर लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर जाम लगा दिया। बैंकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। 
नोटबंदी के  22 दिन बाद भी हालत सुधर नहीं रहे।

बैंकों में कैश को लेकर संकट गहराने लगा है। स्थिति सुधरने के बजाए बिगड़ रही है। शहर से लेकर गांव तक बैंकों में अब कैश खत्म होने लगा है। एटीएम भी ठप हैं। हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। रामपुर शहर के बाजार नसरुल्ला खां स्थित न्यू अर्बन बैंक में लोग सुबह से ही कतार में लगने शुरू हो गए थे लेकिन जब बैंक खुला तो बैंक ने कैश न होने की बात कह दी, जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। गुस्साई महिलाओं ने जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के आगे बाजार में महिलाओं ने सड़क जाम कर दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया। इसी तरह स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भी लंबी कतार लग गई, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। यहां पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसी तरह तमाम बैंकों में हंगामा होता रहा। कैश न होने से लोगों की दिक्कत बढ़ी रही।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें