फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में सजा दीवान

Sun, 17 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में विशेष दीवान सजाया गया। दीवान में गुरमती विचार व कथा द्वारा संगत निहाल हुई। संगत को गुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। गुरुवाणी को समझकर पढ़ने और इसे जीवन में धारण करे के लिए प्रेरित करते हुए इसके महत्व को बताया।

सिविल लाइंस की बीपी कालोनी स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में शनिवार को विशेष दीवान सजाया गया। दीवान में चंडीगढ़ से आए अमरीक सिंह द्वारा गुरमती विचार व कथा द्वारा संगत को निहाल किया गया। उन्होंने संगत को गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी को समझकर पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार साल भर पढ़ाई के बाद बच्चा यदि परीक्षा में उत्तीर्ण न हो तो मेहनत बेकार हो जाती है। उसी प्रकार यदि गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाण को समझकर न पढ़ा जाए तो जीवन बेकार है। गुरुद्वारा भी एक स्कूल की तरह है। यहां भी समझकर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तारू सिंह जी शहीदी दिवस का वर्णन किया गया। अंत में गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने अमरीक सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुचरन सिंह आहूजा, ओमकार सिंह, राधेश्याम अरोरा, नरेंद्र पाल सिंह, हरीश अरोरा, हरमिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, निहाल सिंह, अवतार सिंह, मनोहर सिंह, निरवैर सिंह, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, जगदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें