फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

Sat, 28 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दयावती मोदी अकादमी वाटिका एक्सटेंशन का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने परियों का रूप धरकर लोगों को गुदगुदाया। साथ ही उन्होंने पानी की महत्व को समझाया। डीएमए वाटिका एक्सटेंशन का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया। इस दौरान इंद्रधनुष की थीम पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



इस दौरान इंद्रधनुष के हर रंग की महत्व को बच्चों ने अपने कार्यक्रम के जरिए समझाया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। नर्सरी के बच्चों ने परियों का रूप धरकर कहानी सुनाते हुए कार्यकम पेश किया, जिससे समां बंध गया। केजी के बच्चों ने अलग-अलग तीज त्योहारों का समागम एक मनोरंजक, डांस द्वारा पेश किया।


सात सुरों से ही बनता है सरगम पर नृत्य पेश कर बच्चों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा निदेशक डा.आरके बसलस ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर ने सभी का स्वागत किया। साथ ही व्यक्त्तिव के विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन



वाटिका विंग प्रभारी प्रीति भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीना सिंह, पल्लवी यादव, एसआर शमसी, सुनीता भसीन, आशुतोष, आकाश भटनागर, पूजा माथुर, सना शारिक, मोनिका, दिव्या, परमजीत आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें