फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीआरपीएफ जवानों ने निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र में खेल दिवस के मौके पर साइकिल रैली समेत अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया,जिसमें जवानों से लेकर अफसरों तक ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ग्रुप सेंटर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। डीआईजी ग्रुप सेंटर पूर्ण सिंह धर्मशक्तू के निर्देशन में किए गए कार्यक्रम में केन्द्रीय हथियार भण्डार, संयुक्त अस्पताल, रामपुर, शस्त्र कार्यशाला, 239 बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा भाग लिया। डीआईजी ने इस दौरान शपथ भी दिलाई,जिसमें प्रतिदिन खेल को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने एवं अपने परिवार तथा दोस्तो को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान योगा, फिटनेस टॉक, एवं टग ऑफ वार का आयो जन किया गया। इसके साथ ही साईकिल रैली का आयोजन किया गया। समारोह में सभी के द्वारा पूर्ण उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डीआईजी के अलावा कमांडेंट प्रहलाद पासवान समेत 250 जवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें