फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ हवलदार की परीक्षा आज

Sun, 23 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में सीआरपीएफ की भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सीआरपीएफ में हवलदार बनने के लिए यूपी के तीस से ज्यादा जिलों के बेरोजगारों की भीड़ रविवार को रामपुर में जुटेगी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 19 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ ही सीआरपीएफ प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 

सीआरपीएफ में हवलदार पद पर भर्ती होनी है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार को होगी। जिले के चालीस कालेज में यह परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होगी। परीक्षा में 19471 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही सीआरपीएफ प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए जिलाधिकारी अमित किशोर ने एडीएम प्रशासन मदन गर्बियाल को सुरक्षा प्रभारी बनाया है। इसके अलावा मिलक और बिलासपुर के एसडीएम को भी अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सीआरपीएफ के साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया है। परीक्षा में हरदोई, गोरखपुर, बरेली, रायबरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर समेत अन्य जिलों के परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें