फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पहुंचे 1095 अभ्यर्थी

Thu, 31 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को सीआरपीएफ में सिपाही ट्रेड्समैन की नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पर कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पद पर नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। शारीरिक परीक्षा 28 अप्रैल तक चलेगी। बुधवार को पहले दिन शारीरिक परीक्षा में 1095 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सीआरपीएफ में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा के लिए रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर को केंद्र बनाया गया है। बुधवार सुबह ही अभ्यर्थी ग्रुप सेंटर पर पहुंच गए थे। अभ्यर्थियों को सुबह के वक्त ही ग्रुप सेंटर में प्रवेश दे दिया गया। अभ्यर्थियों की हाइट व चेस्ट मापने के बाद 1600 मीटर की दौड़ हुई। शारीरिक परीक्षा गुरुवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


बुधवार को शारीरिक परीक्षा के दौरान दौड़ में कोई अभ्यर्थी बेहोश नहीं हुआ। गर्मी को देखते हुए दौड़ का आयोजन धूप से पहले ही कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें