ग्रामीण में दोपहर बाद उत्तर दिशा से आए घने बादलों के बाद अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद ही तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी। बारिश के साथ ही काफी मात्रा में ओले गिरे जिससे ठंड बढ़ गयी। बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है जिसे देखने के बाद िकिसानों के आंखों से आंसू निकल पड़े
गुरूवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में घने काले बादलों के साथ धूल भारी आंधी शुरू हो गई। इसी के साथ ही दिन में अंधेरा हो गया। सड़कों पर वाहनों की लाइटें जल गई। देखते ही देखते तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।